28.2 C
Lucknow
Saturday, October 17, 2026

यूपी में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका, लगेंगे विशेष शिविर

Must read

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में मतदाता सूची (voter list) में नाम जुड़वाने के लिए विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। ये शिविर आज 17 और 24 अक्टूबर 2026 को प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित होंगे। इन केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (BLO) सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे। पात्र नागरिक शिविर में पहुंचकर मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि यह अभियान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना और सूची से छूटे नामों की जांच करना है। प्रदेश में मतदाता सूची से जुड़े काम के लिए दो विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। पहला शिविर 17 अक्टूबर को और दूसरा 24 अक्टूबर को लगेगा सभी मतदान केंद्रों पर BLO तैनात रहेंगे। नागरिक उनसे मतदाता सूची में नाम जोड़ने और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी ले सकेंगे।

मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए पात्र नागरिकों को फॉर्म-6 भरना होगा। इसके साथ फोटो और जन्मतिथि व पते के प्रमाण भी जमा करने होंगे. शिविरों में लोगों की मदद के लिए हेल्प डेस्क भी बनाई जाएगी। इससे आवेदन करने वाले नागरिकों को जरूरी जानकारी मिल सकेगी। नवदीप रिणवा ने बताया कि जिन राज्यों में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, वहां छूटे हुए नामों की जांच की जा रही है।

इसका मकसद यह पता लगाना है कि पुनरीक्षण के दौरान किन मतदाताओं के नाम सूची से हट गए थे। साथ ही, कोई पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, इस अभियान के तहत ऐसे लोगों का घर-घर जाकर सत्यापन किया जाना था। इसके साथ ही विशेष शिविर भी लगाए जा रहे हैं। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के इच्छुक नागरिक अपने मतदान केंद्र पर जाकर BLO से संपर्क कर सकते हैं। आवेदन से पहले जरूरी दस्तावेज तैयार रखना उपयोगी होगा।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article