33 C
Lucknow
Sunday, August 23, 2026

मेडिकल कॉलेज में खाद्य सुरक्षा अधिकारी का औचक निरीक्षण

Must read

 

यूथ इंडिया कन्नौज

छात्रों के साथ बैठकर परखा भोजन का स्वाद और गुणवत्ता

कन्नौज/तिर्वा। तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज में उस समय हड़कंप मच गया, जब खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद कुमार अचानक कॉलेज पहुंच गए। उन्होंने कॉलेज की मेस का औचक निरीक्षण करते हुए भोजन की गुणवत्ता,साफ-सफाई और खाद्य पदार्थों की व्यवस्था का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने छात्र-छात्राओं से भोजन की गुणवत्ता और मेस में साफ-सफाई को लेकर बातचीत की। छात्रों से भोजन को लेकर मिलने वाली शिकायतों और व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली गई।खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने छात्र-छात्राओं को मिलावटी खाद्य पदार्थों के नुकसान के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर सावधानी बरतने की अपील की। खास बात यह रही कि अधिकारी ने केवल निरीक्षण तक ही सीमित न रहते हुए छात्रों के साथ बैठकर भोजन किया और खुद भोजन की गुणवत्ता परखी।अचानक हुए निरीक्षण से कॉलेज की मेस में हलचल मच गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी की इस कार्रवाई को लेकर छात्रों में भी चर्चा रही। अधिकारियों ने साफ-सफाई और गुणवत्तापूर्ण भोजन व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article