36 C
Lucknow
Friday, May 15, 2026

कालिंद्री एक्सप्रेस को कन्नौज तक चलने की सपा ने उठाई मांग

Must read

फर्रुखाबाद ।कालिंदी एक्सप्रेस का रूट डायवर्जन न करने के सम्बन्ध में जिला सपा ने केन्द्रीय रेल मंत्री को पत्र भेज कर कालिंन्द्री को काम चलने तक कन्नौज तक चलने की मांग की
भेजे गए पत्र में कहा गया कि कि मंधना-अनवरगंज एलिवेटेड रेलवे ट्रैक निर्माण कार्य प्रारम्भ होने पर कानपुर से चलकर फर्रुखाबाद होते हुए दिल्ली जाने बाली ट्रेन कालिंदी-एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट कर इटावा से दिल्ल कर दिया जाएगा
पत्र में कहा गया कि फर्रुखाबाद आलू तथा जरी-जरदोजी का प्रमुख केंद्र है, एवं यहीं औद्योगिक क्षेत्र के रूप खिमसेपुर विकसित हो रहा है ऐसे में तमाम व्यापारी, जरूरतमंद लोग, दिल्ली एम्स अथवा अन्य अस्पतालों इलाज ले रहे लोग, अपनी रोटी, रोजगार के लिए देश की राजधानी में रह रहे यहां के लोग एवं अन्य हजारों जिनके लिए फर्रुखाबाद से दिल्ली जाने की एक मात्र ट्रेन कालिंदी एक्सप्रेस है। यदि इसे भी डायवर्ट कर दिय गया तो जनपद फर्रुखाबाद के लोगों को असीमित परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। मांग की गई कि जितने दिन कानपुर तक ट्रेन संचालन में अवरोध उत्पन्न हो, उतने दिन तक सिर्फ कन्नौज तक ही संचालित की जाए, बहुसंख्या में ग्रामीण अंचल के गरीब लोगों से उनके एक मात्र साधन से उन्हें वंचित न किया जाए । यह जानकारी जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के हवाले से सपा प्रवक्ता राधेश्याम सविता ने दी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article