36 C
Lucknow
Friday, May 15, 2026

बरेली जिम कांड: खुफिया कैमरों में कैद होती थीं महिलाएं, ट्रेनर के फोन से मिले कई आपत्तिजनक वीडियो

Must read

बरेली

सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित अल्टीमेट फिटनेस जिम में महिलाओं के साथ यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच में पता चला है कि जिम में खुफिया कैमरे लगाए गए थे, जिनके जरिए महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किए जाते थे। आरोपी इन वीडियो को मोबाइल फोन और पेन ड्राइव में सुरक्षित रखकर महिलाओं को ब्लैकमेल करते थे।
पुलिस के अनुसार, यह जिम एक जनप्रतिनिधि के भाई के कॉमर्शियल भवन में संचालित हो रहा था। भवन मालिक ने निर्माण के बाद इसे किराये पर दे दिया था। हालांकि मामले के सामने आने के बाद भी जिम्मेदार लोग खुलकर कुछ बोलने से बच रहे हैं।
मामले का खुलासा तब हुआ जब एक महिला डॉक्टर ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जिम संचालक अकरम और उसके भाई आलम ने प्री-वर्कआउट ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसका यौन शोषण किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देते हुए 50 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी।
शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए हैं। जांच में सामने आया कि मोबाइल फोन में कई अन्य महिलाओं के वीडियो भी मिले हैं, जिनमें कथित रूप से बड़े घरानों की महिलाएं शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जिम में लगाए गए खुफिया कैमरों के जरिए महिलाओं की रिकॉर्डिंग की जाती थी। बाद में इन वीडियो का इस्तेमाल ब्लैकमेलिंग और दबाव बनाने के लिए किया जाता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब इस पूरे रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है और उनके मोबाइल फोन की जांच जारी है। पुलिस को कुछ अन्य महिलाओं के वीडियो भी मिले हैं। पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
इधर, मामले को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा ने भी प्रदर्शन किया और जिले के जिमों में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। संगठन ने सभी जिम संचालकों और ट्रेनरों का पुलिस सत्यापन कराने, प्रत्येक जिम में महिला ट्रेनर नियुक्त करने तथा महिला पुलिस अधिकारियों की विशेष टीम गठित करने की मांग प्रशासन से की है। प्रशासन ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article