35.2 C
Lucknow
Thursday, July 2, 2026

बेकाबू पिकअप ने दो सगे भाइयों की ली जान, घर में घुसकर मचाई तबाही

Must read

जौनपुर

जिले के चंदवक-औड़िहार मार्ग स्थित बगेरवा नारेपर गांव में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और बेकाबू पिकअप वाहन ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक घर में जा घुसा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
मृतकों की पहचान दीपक विश्वकर्मा (32) और उनके छोटे भाई आकाश विश्वकर्मा (20) के रूप में हुई है। दोनों भाई बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाइयों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे में दीपक का पांच वर्षीय बेटा शिवांश भी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा अखिलेश यादव और राहुल नाम के युवक भी घायल बताए जा रहे हैं। गंभीर रूप से घायल शिवांश और अखिलेश यादव को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है, जबकि राहुल को मामूली चोटें आई हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पिकअप वाहन घर में घुसने से मकान को भी भारी नुकसान पहुंचा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। एक ही परिवार के दो बेटों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article