22 C
Lucknow
Wednesday, April 15, 2026

Aligarh breaking: घर से निकलते ही हाउस अरेस्ट हुए सपा सांसद

Must read

अलीगढ़: यूपी के अलीगढ़ (Aligarh) में जय भीम बोलने पर पीटे गए युवकों से मिलने जा रहे समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य (SP MP) रामजीलाल सुमन को पुलिस ने घर पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया, इसके साथ ही पुलिस ने सुमन को सुरक्षा का हवाला देते हुए नोटिस भी दिया है। कई थानों का पुलिस फोर्स एचआइजी फ्लैट​ स्थित आवास के बाहर तैनात है।

सपा सांसद (SP MP) रामजीलाल सुमन से मीडिया ने जब इस मामले में जवाब मांगा तो उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार दलितों पर अत्याचार कर रही है, दलितों पर बढ़ते अत्याचारों को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने हमारी सुरक्षा का हवाला देते हुए घर में नजर बंद कर दिया है जबकि खुराफाती लोग और गुंडे खुलेआम घूम रहे है। रामजीलाल सुमन जैसे ही घर से अलीगढ़ (Aligarh) के लिए निकले पुलिस ने बैरिकेटिंग लगाकर उन्हें वहीं रोक दिया।

रोके जाने पर सपा सांसद सुमन ने पुलिस से कहां की आप सुरक्षा के नाम पर हमे नजर बंद कर रहे है.आप हमारी सुरक्षा न करें हमे भगवान भरोसे सुरक्षा छोड़ दें। सुमन को रोकने के बाद स्थानीय सपा के कई नेताओं को घरों से निकलने नहीं दिया जा रहा। इन्हें सुमन के साथ अनुसूचित जाति के तीन यूट्यूबर के घर जाना था। इन्हें तीन दिन पहले कुछ लोगों ने पीटा और एक को कपड़े उतरवा कर पीटा था। इन पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। पीड़ितों ने ठाकुर समाज के कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराकर अकारण मारपीट का आरोप लगाया था।

सुमन ने पुलिस से कहा कि या तो हमे अलीगढ़ पीड़ित परिवार से मिलने जाने दे या पीड़ित परिवार को हमसे घर लाकर मिलाए ताकि हम राष्ट्रीय अध्यक्ष से पीड़ित परिवार की मुलाकात करा सके,फिलहाल सपा सांसद समर्थकों के साथ घर के बाहर हो धरने पर बैठे हुए है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article