30 C
Lucknow
Friday, September 4, 2026

प्रेम संबंध की खबर लगते ही पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, खौफनाक वारदात से मचा हड़कंप

Must read

आगरा: यूपी के आगरा में पंचगाई खेड़ा (Panchgai Kheda) में प्रेम संबंध (Romantic relationship) से नाराज एक पिता पर अपनी 17 वर्षीय बेटी लविश्का की गला दबाकर हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद पिता चंद्रवीर खुद थाने पहुंचा और पुलिस को मामले की जानकारी दी, जिससे पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। पंचगाई खेड़ा निवासी चंद्रवीर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान चलाता है, उसके दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा लवकुश पढ़ाई पूरी करने के बाद गुरुग्राम में अपने चाचा के साथ नौकरी करता है।

चंद्रवीर की बेटी लविश्का इंटरमीडिएट की छात्रा थी. बताया गया कि उसका दूसरी जाति के एक युवक से प्रेम संबंध था। पिता को बेटी के फोन पर बात करने से इस संबंध का शक हुआ था, उसने बेटी को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। मंगलवार को चंद्रवीर ने बेटी को डांटा, जिसके बाद वह घर से चली गई थी। वह देर रात वापस घर लौटी, लेकिन इससे पहले पिता ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी थी।

बुधवार को चंद्रवीर बेटी को लेकर थाने पहुंचा, जहां उसके बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया था, जबकि कोर्ट में बयान दर्ज होना बाकी था। इसी बीच प्रेम संबंध को लेकर पिता के बेटी की हत्या करने का मामला सामने आया। घटना के बाद चंद्रवीर थाने पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी।

 

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article