35.7 C
Lucknow
Tuesday, July 7, 2026

डॉ. सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज को मिली नई पहचान, नर्सिंग कॉलेज का लोकार्पण

Must read

 

 

₹384 करोड़ की विकास सौगात, विपक्ष पर भी जमकर बरसे मुख्यमंत्री योगी

प्रतापगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रतापगढ़ दौरे के दौरान जनपद को ₹384 करोड़ से अधिक लागत की 111 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया और कहा कि प्रदेश सरकार विकास और सुशासन के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर भी तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए सपा, कांग्रेस और बसपा पर हिंदुओं की आस्था के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतापगढ़ में डॉ. सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज की स्थापना के बाद अब नर्सिंग कॉलेज का भी लोकार्पण किया गया है। इससे जिले की बेटियों को नर्सिंग शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और वे यहीं से प्रशिक्षण लेकर देश-विदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में योगदान देंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माँ बेल्हा देवी धाम और माँ चण्डिका देवी धाम के सौंदर्यीकरण, जगद्गुरु करपात्री जी महाराज से जुड़े स्थलों के विकास, बेहतर सड़क संपर्क और गंगा एक्सप्रेसवे जैसी परियोजनाओं से प्रतापगढ़ तेजी से विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य धार्मिक, सांस्कृतिक और आधारभूत विकास को साथ लेकर जनपदों का समग्र विकास करना है।

मुख्यमंत्री ने अयोध्या श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले का भी जिक्र करते हुए कहा कि एसआईटी जांच में जिन लोगों के खिलाफ साक्ष्य मिले हैं, उनके विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो दल पहले भगवान राम और श्रीकृष्ण के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे, वही आज चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं की आस्था की बात कर रहे हैं। वक्फ संपत्तियों के मुद्दे पर उनकी चुप्पी भी जनता देख रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास और कानून व्यवस्था, दोनों मोर्चों पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article