30 C
Lucknow
Saturday, May 2, 2026

‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर सियासी संग्राम

Must read

– भाजपा का मशाल जुलूस, सीएम योगी समेत शीर्ष नेतृत्व आज शाम सड़कों पर
लखनऊ। ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ खारिज होने के विरोध में राजधानी लखनऊ आज सियासी तापमान के चरम पर रहेगा। भारतीय जनता पार्टी ने बड़े शक्ति प्रदर्शन का ऐलान करते हुए मशाल जुलूस यात्रा निकालने की तैयारी पूरी कर ली है। इस जुलूस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद शामिल होंगे, जिससे कार्यक्रम को विशेष राजनीतिक महत्व मिल गया है।
यह मशाल जुलूस लोक भवन से अटल चौक तक निकाला जाएगा, जो प्रदेश की सत्ता और राजनीतिक प्रतीकात्मकता का केंद्र माना जाता है। जानकारी के अनुसार, जुलूस में दोनों उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे, जिससे यह साफ संकेत मिल रहा है कि पार्टी इस मुद्दे को बड़े स्तर पर उठाने की रणनीति बना चुकी है।
भाजपा के सूत्रों के मुताबिक, इस जुलूस में करीब 5000 लोगों के शामिल होने का अनुमान है। पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में जुटेंगे और इसे जनआंदोलन का रूप देने की कोशिश की जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी, जिसके लिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी अलर्ट मोड में है।
इस पूरे घटनाक्रम ने प्रदेश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। एक ओर जहां भाजपा इसे महिलाओं के सम्मान और अधिकारों से जोड़कर पेश कर रही है, वहीं विपक्ष इसे राजनीतिक मुद्दा बनाकर सरकार पर निशाना साध रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article