37.9 C
Lucknow
Tuesday, June 23, 2026

चुपचाप जिले की संगठनात्मक नब्ज टटोल गए शिवपाल – सपा की चुनावी तैयारी का बिगुल

Must read

देर रात आये भोर की पहली किरण से पहले निकल गए इटावा

फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का जनपद दौरा इस बार राजनीतिक गलियारों में कई सवाल छोड़ गया। न कोई औपचारिक कार्यक्रम, न कोई बड़ा स्वागत मंच और न ही कोई सरकारी प्रोटोकॉल। फिर भी उनके आगमन और प्रस्थान की चर्चा सियासी हलकों चर्चा का बाजार गर्म कर गईं ।

शिवपाल सिंह यादव ने बघार स्थित अपने करीबी सपा नेता प्रदीप यादव के उपासना कोल्ड स्टोरेज में रात्रि विश्राम किया। खास बात यह रही कि उनके दौरे को लेकर कोई आधिकारिक सूचना सार्वजनिक नहीं की गई। मंगलवार सुबह जब अधिकांश लोग नींद में थे, तब शिवपाल सिंह यादव बिना किसी शोर-शराबे के जनपद से इटावा के लिए रवाना हो गए।
माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी संगठन की वास्तविक स्थिति का आकलन कर रही है। पार्टी नेतृत्व उन जिलों पर विशेष फोकस कर रहा है जहां संगठनात्मक मजबूती और स्थानीय समीकरण चुनावी परिणामों को प्रभावित कर सकते हैं।

शिवपाल सिंह यादव को संगठन की बारीक समझ रखने वाले नेता के रूप में जाना जाता है। ऐसे में उनका बिना प्रचार-प्रसार वाला यह दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चर्चा है कि उन्होंने जिले के कुछ प्रमुख लोगों से अनौपचारिक बातचीत कर संगठन की सक्रियता, कार्यकर्ताओं के मनोबल और स्थानीय राजनीतिक परिस्थितियों की जानकारी ली।

समाजवादी पार्टी फिलहाल 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, पुराने कार्यकर्ताओं को जोड़ने और स्थानीय समीकरणों को मजबूत करने की रणनीति पर काम किया जा रहा है। ऐसे में शिवपाल सिंह यादव का यह शांत और गोपनीय दौरा पार्टी की उसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article