35 C
Lucknow
Sunday, July 26, 2026

एसडीओ रवि पांडे का तबादला, कमालगंज में दी गई भावभीनी विदाई

Must read

कमालगंज: विद्युत विभाग में तैनात एसडीओ रवि कुमार पांडे का बस्ती जनपद स्थानांतरण होने पर कमालगंज पावर हाऊस में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विभागीय कर्मचारियों ने उन्हें सम्मान के साथ विदा किया।
समारोह में कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि पांडे ने हमेशा टीम वर्क को महत्व दिया और उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित किया।
इस दौरान कई कर्मचारी भावुक नजर आए। सभी ने पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
एसडीओ रवि कुमार पांडे ने सभी सहयोगियों का आभार जताया और कहा कि कमालगंज में बिताया समय उनके लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा। क्षेत्रवासियों और स्टाफ से मिले सहयोग और स्नेह को वे कभी नहीं भूलेंगे।
विदाई समारोह में जेई मदनचंद, कंचन, अंशु, धीरज, हिमांशु, जीशान सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article