37.5 C
Lucknow
Monday, June 8, 2026

निरीक्षण के दौरान एसडीएम पर हमला, पथराव में घायल; सिर में पांच टांके

Must read

 

 

 

 

हरदोई। जिले की शाहाबाद तहसील के परियल गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे शाहाबाद के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सुशील मिश्रा पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। पथराव में एसडीएम गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घटना के बाद प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई और गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

 

जानकारी के अनुसार, एसडीएम सुशील मिश्रा परियल गांव में बाढ़ राहत कार्यों तथा नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन और आरआरसी सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान भवन पर गेट न लगा होने को लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। इसी बीच वहां मौजूद जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत वर्मा के पुत्र उदयवीर से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

 

स्थिति बिगड़ती देख एसडीएम अपनी गाड़ी से वापस लौटने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने वाहन को घेर लिया। बताया जाता है कि जब एसडीएम लोगों को समझाने के लिए वाहन से उतरे तो उन पर अचानक पथराव शुरू हो गया। एक पत्थर सीधे उनके सिर पर लगा, जिससे वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद पहुंचाया।

 

प्राथमिक उपचार के बाद एसडीएम को हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उनके सिर में पांच टांके लगाए। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा मेडिकल कॉलेज पहुंचे और उनका हालचाल जाना।

 

जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि सरकारी अधिकारी पर हमला बेहद गंभीर मामला है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने हमले में शामिल लोगों की पहचान शुरू कर दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article