41.2 C
Lucknow
Monday, June 29, 2026

गर्मी की छुट्टियों के बाद नियमित सुनवाई होने पर भी कोई आसमान नहीं गिर जाएगा : सुप्रीम कोर्ट

Must read

राम मंदिर चढ़ावा मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार

 

 

नई दिल्ली

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे में अनियमितताओं के मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। शीर्ष अदालत ने कहा कि इस याचिका पर तुरंत सुनवाई की आवश्यकता नहीं है और इसे अदालत की छुट्टियों के बाद नियमित पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाएगा। अब इस मामले की सुनवाई 12 जुलाई के बाद होने की संभावना है।

यह याचिका अधिवक्ता अजय कुमार राय और दिनेश कुमार यादव की ओर से दायर की गई है, जिसमें श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को मिले चढ़ावे के कथित गबन की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई की विशेष जांच टीम (एसआईटी) से जांच कराने की मांग की गई है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा कि इस मामले में तत्काल सुनवाई की ऐसी क्या आवश्यकता है और फिलहाल नोटिस जारी करने से भी इनकार कर दिया।

उधर, कथित चढ़ावा गबन मामले में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों को सोमवार को अयोध्या स्थित एंटी करप्शन लॉ स्पेशल कोर्ट में न्यायिक अभिरक्षा की कार्रवाई के लिए पेश किया जाना है। इससे पहले रिमांड मजिस्ट्रेट ने सभी आरोपियों को सोमवार तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। मामले को लेकर अदालत परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं तथा भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

इस बीच स्थानीय बार एसोसिएशन की बैठक भी बुलाई गई है, जिसमें यह तय किया जाएगा कि बार के अधिवक्ता आरोपियों की पैरवी करेंगे या नहीं। वहीं पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। जांच एजेंसियों ने छापेमारी के दौरान नकदी, आभूषण, चाबियां और कई वित्तीय दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों सहित कई लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है और जांच के दौरान करीब 140 लोगों से पूछताछ किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article