25 C
Lucknow
Tuesday, May 5, 2026

संभल में अनोखी विदाई डीएम डॉ . राजेंद्र पेन्सिया की गाड़ी को एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने धक्का देकर दी रवानगी

Must read

– बना भावनात्मक पल
संभल। प्रशासनिक सेवा में कम ही ऐसे दृश्य देखने को मिलते हैं, जो व्यवस्था से आगे बढ़कर रिश्तों की मिसाल बन जाएं। संभल में सोमवार को ऐसा ही एक भावनात्मक और ऐतिहासिक क्षण सामने आया, जब मुरादाबाद में नई तैनाती पर जा रहे जिलाधिकारी डॉ . राजेंद्र पेन्सिया को पूरे जिले ने नम आंखों से विदाई दी।
सबसे खास और चर्चा का विषय बना वह दृश्य, जब पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई खुद डीएम की गाड़ी के पीछे खड़े हुए और उसे धक्का देकर आगे बढ़ाया। यह सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि प्रशासनिक समन्वय, आपसी सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव की जीवंत तस्वीर बन गया।
सूत्रों के अनुसार, अपने कार्यकाल के दौरान डीएम डॉ. पेंसिया और एसपी बिश्नोई के बीच बेहतर तालमेल और टीमवर्क की मिसाल रही। कानून-व्यवस्था से लेकर विकास कार्यों तक, दोनों अधिकारियों ने मिलकर कई अहम फैसले जमीन पर उतारे, जिसका असर जिले की छवि में साफ दिखा।
विदाई के इस दृश्य ने वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को भावुक कर दिया। कई लोग इसे लोकतांत्रिक प्रशासनिक संस्कृति का दुर्लभ उदाहरण बता रहे हैं, जहां पद से ज्यादा संबंध और सम्मान की भावना नजर आई।
डॉ. पेंसिया को मुरादाबाद का जिलाधिकारी बनाए जाने के बाद यह विदाई न सिर्फ एक अधिकारी के कार्यकाल का अंत थी, बल्कि एक ऐसे दौर की याद भी बन गई, जहां प्रशासन ने संवेदनशीलता और समन्वय के साथ काम किया।
संभल में इस विदाई की चर्चा अब पूरे प्रदेश में हो रही है और इसे प्रशासनिक इतिहास के उन पलों में गिना जा रहा है, जो लंबे समय तक याद रखे जाएंगे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article