30.8 C
Lucknow
Monday, July 20, 2026

यूपी में आरटीओ सेवाएं होंगी पूरी तरह फेसलेस, डीएल और वाहन पंजीकरण की 52 सेवाएं होंगी ऑटो-अप्रूव्ड

Must read

 

10 सेवाएं पहले से ऑनलाइन, 12 नई सेवाओं को भी जल्द मिलेगी मंजूरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार परिवहन विभाग की सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। इसी क्रम में आरटीओ की सेवाओं को फेसलेस और ऑटो-अप्रूव्ड मोड में लाने की तैयारी तेज कर दी गई है।

योजना के तहत ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन पंजीकरण से जुड़ी 52 सेवाओं को बिना कार्यालय आए ऑनलाइन ऑटो-अप्रूवल प्रणाली के तहत उपलब्ध कराया जाएगा। इससे आवेदकों को आरटीओ कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और सेवाएं निर्धारित समय में स्वतः स्वीकृत हो सकेंगी।
परिवहन विभाग के अनुसार वर्तमान में 10 सेवाएं पहले से फेसलेस मोड में संचालित हैं, जबकि 12 नई सेवाओं को भी जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इसके बाद नागरिकों को अधिकांश कार्य ऑनलाइन माध्यम से ही उपलब्ध हो सकेंगे।
सरकार का मानना है कि इस व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ेगी, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा, समय की बचत होगी और आम लोगों को तेज एवं सुविधाजनक सेवाएं मिल सकेंगी। परिवहन विभाग जल्द ही नई व्यवस्था लागू करने की दिशा में आवश्यक तैयारियां पूरी कर रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article