30.8 C
Lucknow
Monday, July 20, 2026

ANTF की बड़ी कार्रवाई, 20.570 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Must read

 

10.30 लाख रुपये कीमत का मादक पदार्थ बरामद, BKT क्षेत्र में दबिश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई बाराबंकी एएनटीएफ यूनिट ने लखनऊ के बख्शी का तालाब (BKT) क्षेत्र में की।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से 20.570 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 10.30 लाख रुपये बताई जा रही है।

छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से नकद रुपये, मोबाइल फोन और बस टिकट भी बरामद किए गए हैं। बरामद सामान को कब्जे में लेकर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

एएनटीएफ अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की जानकारी जुटाई जा सके। प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article