29.9 C
Lucknow
Tuesday, July 21, 2026

युवक से मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज

Must read

गुरसहायगंज, कन्नौज। मकान के सामने से मिट्टी हटाने का विरोध करने पर युवक से चार लोगों ने गाली गलौज की। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरसहायगंज कोतवाली के ग्राम सराय प्रयाग निवासी सतेंद्र सिंह पुत्र श्री रामलाल ने बताया कि बीती 19 जुलाई की शाम लगभग 07 बजे दरवाजे के सामने पड़ी मिट्टी पड़ी होने से आवागमन में असुविधा हो रही थी। जिसका उसने विरोध किया तो गांव के प्रफुल्ल उर्फ श्यामू, अभिषेक, मनीष कुमार व सुनील कुमार ने युवक के साथ गाली गलौज की और लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article