गुरसहायगंज कन्नौज। बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई था। उपचार के दौरान कानपुर के अस्पताल में युवक की मौत हो गई थी। मृतक के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र की चौकी अनौगी के ग्राम भवानीपुर निवासी हरि गोविन्द सिंह पुत्र कुंवर सिंह ने दी तहरीर में बताया कि वह बीती 20 जून की रात करीब 11 बजे उसका पुत्र शीलू सिंह अपनी मोटरसाइकिल से जलालाबाद से घर आ रहा था। तभी रास्ते में सियरमऊ मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी। जिससे उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों व ग्रामीणों की मदद से आनन फानन में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसको तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। तिर्वा से कानपुर के हैलट अस्पताल के लिए रिफर किया गया। उपचार के दौरान कानपुर में युवक की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात वाहन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत


