27.7 C
Lucknow
Tuesday, July 21, 2026

रेड अलर्ट: अगले 24 घंटे बेहद भारी, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Must read

 

20–21 जुलाई तक भारी बारिश, वज्रपात और जलभराव की आशंका; नागरिकों से सतर्क रहने की अपील

फर्रुखाबाद। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ द्वारा जारी नवीनतम मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद फर्रुखाबाद में 20 से 21 जुलाई 2026 के दौरान मौसम अत्यंत सक्रिय रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने जिले के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए कहीं-कहीं अत्यधिक भारी वर्षा, गरज-चमक एवं आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है।
जिला प्रशासन ने मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए आमजन से अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने तथा सभी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। प्रशासन के अनुसार इस दौरान कई स्थानों पर तेज बारिश के कारण जलभराव, यातायात बाधित होने तथा जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।
मौसम विभाग के अनुसार 21 से 22 जुलाई के बीच भी जिले में मध्यम से भारी वर्षा की संभावना बनी रहेगी। इस अवधि के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 22 से 25 जुलाई के दौरान वर्षा की तीव्रता में कमी आने तथा हल्की से मध्यम बारिश के साथ मौसम सामान्य होने की संभावना है।
जिला प्रशासन ने किसानों से खेतों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा मौसम अनुकूल होने तक कृषि कार्यों में सावधानी बरतने की अपील की है। नदी, नालों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास रहने वाले लोगों को अतिरिक्त सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article