27.7 C
Lucknow
Tuesday, July 21, 2026

चोरों ने स्कूल के कमरे का ताला तोड़कर जनरेटर का अल्टीनेटर व दरगाह के गुल्लक को तोड़कर रुपए चोरी

Must read

कंपिल:
चोरों ने स्कूल के कमरे का ताला तोड़कर जनरेटर का अल्टीनेटर व दरगाह के गुल्लक को तोड़कर रुपए चोरी कर लिए। पीड़ित प्रधानाचार्य ने थाने पहुंच मामले की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नगर के कंपिल कायमगंज मार्ग पर शारदा वीरेंद्र पांचाल शिक्षा संस्थान कालेज स्थित है। सोमवार बीती रात चोर कालेज की दीवार फांदकर घुस गए। चोरों ने परिसर के कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखा जनरेटर का अल्टीनेटर खोलकर चोरी कर ले गए। सुबह स्कूल पहुंचे प्रिसिपल अनुज गंगवार ने कमरे का ताला टूटा व अल्टीनेटर चोरी मिला। अनुज ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित अध्यापक ने थाने पहुंच मामले की तहरीर दी। इसी मार्ग पर स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया के निकट स्थित दरगाह से भी बीती रात चोरों ने गुल्लक को तोड़कर उसमें रखी नगदी चोरी कर ली। मौके पर पहुंचे नगरवासियों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article