परिषदीय विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन की मांग
फर्रुखाबाद। परिषदीय विद्यालयों का संचालन समय परिवर्तित किये जाने की मांग बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेज कर की गयी है।
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष प्रवेश कटियार एवं महासचिव मजहर मोहम्मद ने बीएसए को भेजे गए पत्र में कहा कि गर्मी और धूप के मौसम में दोपहर का तापमान 42 से 47 डिग्री सेन्टीग्रेड तक पहुंच जाता है।
ऐसे मौसम में विद्यालय में पढनेवाले कम आयु के छात्रों के मानसिक एवं शारीरिक स्वस्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पडता है। जिससे उनकी नियमित उपस्थिति प्रभावित होती है। ग्रीष्मकालीन में समय को संशोधित करते हुए 7.30 बजे से 12.30 बजे तक कि या जाना चाहिए।


