30.3 C
Lucknow
Thursday, July 23, 2026

भाकियू जिलाध्यक्ष अजय कटियार समेत पांच साथियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार , मजिस्ट्रेट ने छोड़ा

Must read

– कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन के दौरान होमगार्ड संग अभद्रता के आरोप में मुकदमा दर्ज

यूथ इंडिया

फर्रूखाबाद लिंक एक्सप्रेस वे के लिए चल रहे भू अधिग्रहण के कार्य में किसानों के समर्थन में उतरे भाकियू जिलाध्यक्ष अजय कटियार समेत कई पदाधिकारियों द्वारा कलेक्ट्रेट में बीती बुधवार रात होमगार्ड संग मारपीट करने के मामले में दर्ज हुए मुकदमें में पुलिस ने जिलाध्यक्ष समेत पांच को गिरफ्तार कर लिया उसके बाद पुलिस में न्यायालय में डिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जहां से पुलिस को मुंह की खानी पड़ी और सभी गिरफ्तार भाकियू नेताओं को पुलिस ने रिहा किया ।

भाकियू नेता लंबे समय से सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन और वयानबाजी के जरिए प्रशासन को बैकफुट पर किये हैं । बुधवार की रात नगर मजिस्ट्रेट संग भी जमकर तू-तू मै मै हुई थी। इसके बाद होमगार्ड संग भिडंत पर मिली तहरीर के चलते पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया।

फतेहगढ कोतवाली में दर्ज हुए मुकदमें के मुताबिक कलेक्ट्रेट परिसर के मेन गेट पर ड्यूटी के दौरान गेट न खोलने पर किसान नेताओं ने तैनात होमगार्ड शिवपूजन पुत्र भीम सिंह निवासी नगरिया जबाहर थाना राजेपुर के संग २२ जुलाई की रात जमकर अभद्रता की थी। आरोप है कि जिलाध्यक्ष अजय कटियार पुत्र स्व० राजेन्द्र नाथ कटियार, अभय यादव, अरविन्द शाक्य, अनुज राजपूत, ब्रजेश गंगवार, शिवराम शाक्य, अंकित गंगवार अपने करीब ५०-६० समर्थकों के साथ जिसमें कुछ लोग मोटरसाइकिलों और कार तथा कुछ ट्रैक्टर से कलेक्ट्रेट परिसर एनआईसी गेट पर आये व सभी लोगों के हाथों में लाठी डंडे थे।

होमगार्ड ने तहरीर मे बताया कि किसान नेताओं को उसने मौके पर रात बताया कि अन्दर कोई अधिकारी नही है, इतने में किसान नेता उससे अभद्रता करने लगे और विरोध करने पर न केवल उससे गाली गलौज की बल्कि जान से मारने की नियत से उसके संग झगडा फसाद भी कर दिया। पुलिस ने होमगार्ड की तहरीर पर जिलाध्यक्ष समेत सात नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने के बाद पांच को गिरफ्तार कर लोहिया अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद जेल डिमांड मजिस्ट्रेट के सामने कचहरी फतेहगढ़ में पेश किया गया जहां पुलिस को मुंह की खानी पड़ी और मजिस्ट्रेट ने डिमांड लेने से इनकार कर दिया मजबूरी वश बैकफुट पर आने के बाद अजय कटियार और गिरफ्तार किए गए उनके सभी साथियों को दिया करना पड़ा रिहा होते ही भाकियू जिला अध्यक्ष के सैकड़ो समर्थकों ने उनका स्वागत वंदन किया साथ ही जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने और पूरी ताकत के साथ शासन और प्रशासन की ईट से ईट बजाने का ऐलान किया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article