रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में हैं, जिसका हाल ही में पहला लुक भी सामने आया है और दर्शकों को काफी पसंद आया है। इसी बीच उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आ रहे हैं।
वायरल वीडियो में दोनों कलाकार सड़क पर चलते हुए बातचीत और हंसी-मजाक करते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान उनके साथ कुछ पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। इस वीडियो को देखकर फैंस को उनकी सुपरहिट फिल्म ये जवानी है दीवानी की याद आ गई।
सोशल मीडिया पर फैंस लगातार दोनों को फिर से साथ में फिल्म करने की मांग कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट किया कि “ये जवानी है दीवानी 2 बननी चाहिए” और कुछ ने मजाकिया अंदाज में फिल्म के किरदारों और पुरानी स्टारकास्ट को भी याद किया।


