33 C
Lucknow
Saturday, April 25, 2026

‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई, 1126 करोड़ के पार

Must read

 

धुरंधर 2 ने रिलीज के 38वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत प्रदर्शन जारी रखा है। फिल्म ने छठे शनिवार को करीब 2.37 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि शुक्रवार को 1.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया गया था।

इसी के साथ भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन लगभग 1126.56 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। पहले हफ्ते में ही फिल्म ने 674.17 करोड़ रुपये कमाए थे, जिसके बाद लगातार हफ्तों में भी इसकी कमाई मजबूत बनी रही।

वर्ल्डवाइड स्तर पर भी फिल्म ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया है और अब तक करीब 1824.94 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। इस प्रदर्शन के साथ इसने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है और अब नजरें ग्लोबल नंबर-1 बनने पर टिकी हैं।

रणवीर सिंह स्टारर यह स्पाई-थ्रिलर फिल्म लगातार लंबी रेस की घोड़ी साबित हो रही है और बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article