35 C
Lucknow
Tuesday, June 2, 2026

रामपुर: बिना लाइसेंस चल रही चाय पैकिंग यूनिट पर छापेमारी, 17 क्विंटल से अधिक चाय पत्ती सीज

Must read

रामपुर: रामपुर (Rampur) जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस (Unlicensed) संचालित हो रही चाय पैकिंग यूनिट पर छापा मारकर भारी मात्रा में चाय पत्ती सीज की है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर के बरेली गेट स्थित राजा टी ट्रेडर्स पर छापेमारी की।

जांच के दौरान टीम को मौके पर चाय पत्ती की रिपैकिंग का कार्य होता मिला। अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों की जांच करने पर यूनिट संचालक रिपैकिंग संबंधी वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। कार्रवाई के दौरान विभाग ने करीब 17 कुंटल 24 किलो चाय पत्ती, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख 8 हजार रुपये बताई जा रही है, को सीज कर दिया।

इसके साथ ही जांच के लिए 5 नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए, जबकि मौके पर लगी पैकिंग मशीन को भी सील कर दिया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, लैब रिपोर्ट और जांच के आधार पर संबंधित संचालक के खिलाफ नियमानुसार न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद जिले में बिना लाइसेंस खाद्य कारोबार संचालित करने वालों में हड़कंप मच गया है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article