39.8 C
Lucknow
Sunday, June 21, 2026

राम मंदिर चढ़ावा कांड में एसआईटी का बड़ा एक्शन

Must read

– ट्रस्ट पदाधिकारियों और संदिग्ध कर्मियों के अयोध्या छोड़ने पर रोक

अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा कांड की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी ) ने मामले में बड़ा कदम उठाते हुए ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों और जांच के दायरे में आए संदिग्ध कर्मियों के अयोध्या जनपद से बाहर जाने पर रोक लगा दी है। सूत्रों के अनुसार बिना पूर्व अनुमति किसी भी संबंधित व्यक्ति को जिला छोड़ने की इजाजत नहीं होगी।

बताया जा रहा है कि एसआईटी ने छह दिनों तक चली गहन जांच के बाद अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार कर ली है। जांच के दौरान मंदिर के दानपात्रों में प्राप्त धनराशि के उपयोग, विभिन्न मदों में किए गए खर्चों तथा भूमि खरीद से जुड़े दस्तावेजों की विस्तार से पड़ताल की गई है।

सूत्रों के मुताबिक जांच टीम ने वर्ष 2021 तक के पुराने रिकॉर्ड भी खंगाले हैं। वित्तीय लेनदेन और खातों से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए कई बैंक अधिकारियों से भी पूछताछ की गई है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि दान की राशि और अन्य संसाधनों का उपयोग निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं के अनुरूप हुआ या नहीं।
एसआईटी की जांच में मंदिर को प्राप्त नकद दान, बहुमूल्य चढ़ावे, खर्चों के अनुमोदन और भूमि खरीद से संबंधित कई बिंदु प्रमुखता से शामिल हैं। जांच टीम विभिन्न दस्तावेजों, बैंक खातों और रिकॉर्ड का मिलान कर रही है ताकि किसी संभावित अनियमितता की पुष्टि की जा सके।
सूत्रों का कहना है कि प्रारंभिक रिपोर्ट में कई महत्वपूर्ण तथ्यों का उल्लेख किया गया है, जिनके आधार पर आगे की जांच को गति दी जाएगी। हालांकि अभी तक एसआईटी की ओर से कोई आधिकारिक निष्कर्ष सार्वजनिक नहीं किया गया है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच एजेंसियां सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल कर रही हैं। आने वाले दिनों में कई अन्य संबंधित व्यक्तियों से भी पूछताछ किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article