12 C
Lucknow
Saturday, December 13, 2025

रामलीला कमेटी अध्यक्ष की शिकायत पर संज्ञान

Must read

यूथ इंडिया संवाददाता
अमृतपुर फर्रुखाबाद। थाना राजेपुर परिसर में बुधवार को एसडीएम अतुल कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी अमृतपुर रविंद्र नाथ राय के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक हुई थी। बैठक में रामलीला कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह फौजी ने एसडीएम से राजेपुर चौराहा से लेकर ब्लॉक गेट तक की खराब सड़क के संबंध में शिकायत की थी। सड़क को दुरुस्त करने का निवेदन किया था। एसडीएम ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए पीडब्ल्यूडी के संबंधित अधिकारियों को फोन कर आवश्यक निर्देश दिए थे।
गुरुवार को निर्देशों का असर देखने को मिला और पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों ने राजेपुर चौराहे से लेकर ब्लॉक गेट तक की खराब हुई सड़क को जेसीबी से उखाड़ दिया है। जल्द ही सड़क को बेहतर ढंग से दुरुस्त किए जाने के आसार हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article