32.8 C
Lucknow
Sunday, June 14, 2026

बढ़ते सड़क हादसों पर प्रभारी मंत्री का बड़ा बयान

Must read

– बोले- पहले 40 की थी रफ्तार, आज 200 की स्पीड बन रही मौत का कारण

फर्रुखाबाद। जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं और सड़क हादसों में हो रही मौतों को लेकर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं के पीछे वाहनों की बढ़ती संख्या और तेज रफ्तार को प्रमुख कारण बताया। मंत्री ने कहा कि एक समय ऐसा था जब 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार को तेज माना जाता था, लेकिन आज वाहन 150 से 200 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना कई गुना बढ़ गई है।

प्रभारी मंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब फर्रुखाबाद समेत पूरे प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। आए दिन किसी न किसी परिवार का चिराग सड़क हादसों की भेंट चढ़ रहा है। तेज रफ्तार, लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी लोगों की जान पर भारी पड़ रही है।

हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि केवल वाहनों की संख्या और स्पीड ही दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। खराब सड़कें, गड्ढे, अंधे मोड़, अतिक्रमण, गलत दिशा में वाहन संचालन, नशे की हालत में ड्राइविंग, हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग न करना तथा यातायात नियमों का कमजोर अनुपालन भी हादसों की बड़ी वजह बन रहे हैं।
फर्रुखाबाद में कई प्रमुख मार्गों पर यातायात दबाव लगातार बढ़ रहा है, लेकिन सड़क सुरक्षा के मानकों और जागरूकता अभियानों की स्थिति अभी भी अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच पाई है। ऐसे में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए केवल चालान या कार्रवाई ही नहीं, बल्कि बेहतर सड़क इंजीनियरिंग, ट्रैफिक प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी और व्यापक जनजागरूकता अभियान की भी जरूरत है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article