31 C
Lucknow
Friday, September 18, 2026

अपने जन्मदिन का केक लेकर दोस्त के साथ लौट रहा बच्चा हुआ हादसे का शिकार, लोडर टेंपो की चपेट में आने से गई जान

Must read

मथुरा: यूपी के मथुरा (Mathura) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जन्मदिन (birthday) के दिन एक 12 साल के बच्चे (Child) को लोडर टेंपो ने चपेट में ले लिया। घटना में बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

खबरों के मुताबिक, घटना एटीवी क्षेत्र स्थित गणेश कॉलोनी में रहने वाला 12 साल का बच्चा वरुण चौधरी अपने जन्मदिन का केक और सजावट का सामान लेने के लिए स्कूटी से अपने दोस्त के साथ मार्केट गया था। सामान खरीदकर वापस लौट ही रहा था कि उसी दौरान तेज रफ्तार लोडर टेंपो ने स्कूटी को ठोकर मार दी। हादसे में दोनों स्कूटी सवार बच्चे दूर जा गिरे. हादसे में एक वरुण गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। वहीं सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल अस्पताल ले गए। हालांकि, रास्ते में वरुण की सांसें थम गईं. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फरार टेंपो चालक की तलाश की जा रही है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article