31 C
Lucknow
Friday, September 18, 2026

गणेश महोत्सव में हुई भव्य आरती, श्रद्धालुओं ने लिया गणपति बप्पा का आशीर्वाद

Must read

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा श्री राम बैडमिंटन कोर्ट, सुख-शांति और समृद्धि की कामना

फर्रुखाबाद। श्री सिद्धि विनायक गणेश महोत्सव कमेटी के तत्वावधान में सेठ गली स्थित श्री राम बैडमिंटन कोर्ट में चल रहे गणेश महोत्सव के दौरान गुरुवार को भगवान श्री गणेश जी महाराज की विधि-विधान और श्रद्धा के साथ भव्य आरती की गई। आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया।
महोत्सव के दौरान श्री सिद्धि विनायक गणेश महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बरेली जिले के ऑब्जर्वर शिवाशीष तिवारी अपनी पत्नी श्रीमती शिवांगी दीक्षित, सदस्य परिवार कल्याण समिति, फर्रुखाबाद के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। दोनों ने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर विधि-विधान से आरती की।
इस अवसर पर महोत्सव के संरक्षक गौरहरि अग्रवाल सहित शुभम अग्रवाल, अंकुर वर्मा, संदीप वर्मा, संतोष वर्मा (इटली वाले), दयाशंकर वर्मा, गोपाल वर्मा, हर्ष वर्मा, हर्ष बाथम, मनोज बत्ती, लालू पंडित, सत्यम वर्मा, आकर्ष वर्मा, ऋतिक पाण्डेय, बच्चू पाण्डेय, दीपक चतुर्वेदी, राम गोपाल एवं एडवोकेट दीपक दुबेदी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
आरती के दौरान पूरा परिसर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान गणेश की आरती की तथा परिवार और समाज में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया और गणेश महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article