हजरतगंज के PS टावर भवन में भीषण आग

0
100

तीसरी मंजिल पर लगी आग, धुएं के कारण रेस्क्यू में आई परेशानी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित PS टावर भवन में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग भवन के तृतीय तल (तीसरी मंजिल) पर लगी, जिससे पूरे फ्लोर में धुआं भर गया और रेस्क्यू कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। घने धुएं के कारण अंदर फंसे लोगों तक पहुंचने में फायर कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
फायर विभाग ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए स्मोक एग्जॉस्टर मशीनों की मदद से भवन के अंदर भरे धुएं को बाहर निकाला, जिसके बाद रेस्क्यू और आग बुझाने का कार्य तेज किया जा सका।
फायर कर्मियों की कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
आग लगने की घटना के बाद हजरतगंज क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने एहतियातन आसपास के इलाके को सुरक्षित कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here