27 C
Lucknow
Tuesday, April 14, 2026

भगवान परशुराम जयंती की तैयारियां युद्ध स्तर पर, देशभर से जुटेंगे हजारों भक्त

Must read

 

परशुरामपुरी/जलालाबाद क्षेत्र में भगवान परशुराम जयंती को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर परशुरामपुरी में होने वाले भव्य आयोजन की तैयारियां इन दिनों युद्ध स्तर पर जारी हैं। भगवान परशुराम जन्मभूमि प्रबंध समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए पदाधिकारी व कार्यकर्ता दिन-रात जुटे हुए हैं। समिति के अनुसार 20 अप्रैल को होने वाले जन्मोत्सव में देश के कोने-कोने से हजारों श्रद्धालु पहुंचेंगे। परशुराम जन्मभूमि मंदिर के महंत सत्यदेव पांडे ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 10 अप्रैल से ही हो चुकी है। 10 से 18 अप्रैल तक प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आचार्य पं. अवधेश मिश्र कथा वाचन कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल को प्रातः 10 बजे मंदिर प्रांगण में यज्ञ एवं भगवान परशुराम का जलाभिषेक होगा। वहीं सायं 7 बजे मंगला आरती का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन रात 8 बजे सभी श्रद्धालुओं से अपने-अपने घरों में दीप प्रज्वलित करने की अपील की गई है। 20 अप्रैल को प्रातः 5 बजे परशुरामपुरी नगरी की परिक्रमा निकाली जाएगी। इसके बाद सुबह 10 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो परशुराम मंदिर से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरेगी। शोभायात्रा के उपरांत दोपहर 2 बजे मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष विनोद चंद शर्मा एडवोकेट समेत मनमोहन द्विवेदी, संजीव भारद्वाज ‘टीटू’, सानू अग्निहोत्री, पुष्कर गुप्ता, डिंपल गुप्ता, जितेंद्र मिश्रा, गांधी मिश्रा, मुन्नूलाल मिश्रा, प्रदीप मिश्रा और राजीव द्विवेदी सहित कई सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं। समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। भगवान परशुराम जन्म भूमि के मुख्य कार्यकर्ता मनमोहन द्विवेदी गोपाल ने बताया कि इस बार भगवान परशुराम जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया जाएगा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है देश के कोने-कोने में निमंत्रण भेजे गए हैं केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को भी जन्मोत्सव का निमंत्रण भेजा गया है और उनके आने की भी संभावना है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article