आखिर किस बात पर पर्दा?
लखनऊ। समाजवादी परिवार से जुड़े पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे और जिम कारोबारी प्रतीक यादव की मौत का मामला अब और ज्यादा उलझता जा रहा है। जिस घटना को शुरुआत में सामान्य मौत बताया जा रहा था, अब उसी केस में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जुड़े दावे नए सवाल खड़े कर रहे हैं। चर्चा इस बात की तेज है कि पोस्टमार्टम के दौरान शरीर पर कुछ दिन पुराने चोटों के निशान मिलने की बात सामने आई है। आखिर ये चोटें कैसे आईं? क्या यह सामान्य दुर्घटना थी, जिम ट्रेनिंग का असर था, या फिर कहानी में कोई ऐसा सच छिपा है जिसे सामने नहीं आने दिया जा रहा? सूत्रों के अनुसार, मेडिकल जांच में शरीर पर मिले कुछ निशानों को लेकर अंदरखाने चर्चा तेज हुई, लेकिन आधिकारिक स्तर पर अब तक स्पष्ट और विस्तृत बयान सामने नहीं आया। यही वजह है कि मामला लगातार रहस्य में घिरता जा रहा है। सवाल यह भी उठ रहा है कि यदि चोटों के निशान पहले से मौजूद थे तो परिवार, करीबी लोगों या मेडिकल सिस्टम ने उस पर पहले ध्यान क्यों नहीं दिया? सबसे बड़ा सवाल यही है कि यदि मौत पूरी तरह सामान्य परिस्थितियों में हुई, तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ दिन पुरानी चोटों के नीले निशानों की चर्चा क्यों सामने आई? और यदि चोटें थीं, तो उनका कारण क्या था? क्या यह सिर्फ संयोग है या किसी बड़े रहस्य का संकेत?
पोस्टमार्टम में पुराने चोटों के निशान ने बढ़ाया रहस्य


