29.8 C
Lucknow
Tuesday, October 6, 2026

नवाब सिंह के मामले में कोर्ट में दिन भर हुई जिरह, बहस पूरी न होने के कारण टली सुनवाई

Must read

 

न्यायालय ने सुनवाई के लिए 13 अक्टूबर की तारीख तय की

कन्नौज। कन्नौज के बहुचर्चित नाबालिग से कथित रेप के मामले में आज न्यायालय पाक्सो एक्ट में मंगलवार को आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव की ओर से अधिवक्ताओं ने बयान बदलने बदलवाने के आरोपों पर दलीलें दीं।
मामले में पीड़िता के बयान बदलवाने को लेकर पूरे दिन बचाव पक्ष ने बहस की जिसके बाद बहस पूरी न हो पाने के चलते 13 अक्टूबर नई तारीख दे दी गई।
अभी बयान बदलवाने को लेकर हो रही सुनवाई में आरोपी पक्ष को अपनी बात रखने का मौका दिया जा रहा है। जैसे ही बहस पूरी होगी इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि यह मामला शुरुआत से ही संदेहात्मक प्रतीत होता रहा। एफआईआर दर्ज होने के कुछ दिन बाद ही पीड़िता द्वारा रेप की घटना से इनकार किया था और हलफनामा कोर्ट में दाखिल किया गया था। साथ ही पीड़िता ने सैंपल भी स्वयं का न होने का हवाला न्यायालय में दिया था।
कन्नौज में इस बहुचर्चित मामले को लेकर लोगों में काफी चर्चा है और जनता का ध्यान पूरी तरह न्यायालय के फैसले की ओर बना हुआ है।
गौरतलब है कि 11 अगस्त 2024 से नवाब सिंह यादव जेल में बंद हैं। करीब 7 महीने कन्नौज जेल में रहने के बाद नवाब सिंह को पुलिस ने बांदा जेल शिफ्ट किया था।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article