गुरसहायगंज, कन्नौज। पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया था। जिसमें महिला ने पति के विरुद्ध तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुला कर समझौता करा दिया।
कोतवाली क्षेत्र की चौकी सराय प्रयाग के ग्राम पुराभोज निवासी शिल्पी देवी पत्नी सुनील कुमार ने गाली गलौज व मारपीट के संबंध में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत मिशन शक्ति प्रभारी चंद्र प्रकाश तिवारी व महिला कांस्टेबल सीमा भदौरिया को मंगलवार को प्रार्थना पत्र दिया था। जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया। दोनों पक्षों ने आपस में समझौता किया। तथा दोनों पक्षो की काउंसलिंग करा कर संतुष्टि कर थाने से भेजा गया। जबकि नगर के मोहल्ला आजाद नगर निवासी गंगा पुत्री सुरेन्द्र कठेरिया ने गाली गलौज व मारपीट के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया। दोनों पक्षों ने आपस में समझौता किया।
मारपीट के दो मामलों में पुलिस ने कराया समझौता


