42.8 C
Lucknow
Saturday, June 20, 2026

प्रधानमंत्री मोदी के विजन से विकसित भारत संकल्प की तरफ बढ़ा देश: पंकज चौधरी

Must read

 

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि देश आज विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने सत्ता को सेवा का माध्यम बताते हुए काम शुरू किया था और पिछले 12 वर्षों में गरीब, किसान, महिला, मजदूर तथा युवाओं के कल्याण को केंद्र में रखकर अनेक योजनाएं लागू की गईं।

वाराणसी के बड़ालालपुर स्थित ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं किसी जाति, धर्म या क्षेत्र विशेष के लिए नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के लिए बनाई गई हैं। उन्होंने दावा किया कि जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने, युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को प्राथमिकता दी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है, आधारभूत ढांचे का तेजी से विस्तार हुआ है और वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों ने जिन बुनियादी जरूरतों को दशकों तक नजरअंदाज किया, उन्हें प्रधानमंत्री मोदी ने प्राथमिकता देकर जमीन पर उतारा। सम्मेलन के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सभी की भागीदारी पर जोर दिया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article