28.1 C
Lucknow
Thursday, August 6, 2026

तीन मर्डर करने वाले बदमाश एनकाउंटर में गिरफ्तार, पत्नी के अवैध संबंध के शक में आरोपी ने रची थी खूनी साजिश

Must read

प्रयागराज: यूपी की प्रयागराज पुलिस ने तीन मर्डर करने वाले बदमाश को एनकाउंटर (encounter) में गिरफ्तार (arrested) कर लिया है। पत्नी के अवैध संबंध के शक में आरोपी ने खूनी साजिश रची थी। प्रयागराज पुलिस के मुताबिक,आरोपी ने बताया कि वह वाराणसी के नदेसर क्षेत्र का रहने वाला है और उसकी दो बेटियां हैं। उसने इशारों इशारों में बताया कि उसकी पत्नी के कई लोगों से अवैध संबंध थे। समझाने के बावजूद वह नहीं मानी और शाहगंज में रहने वाले एक युवक के संपर्क में भी रहती थी।

आरोपी के अनुसार, 3 अगस्त को उसकी पत्नी बिना बताए घर से निकलकर शाहगंज पहुंच गई। बाद में उसने वीडियो कॉल कर अपनी मौजूदगी भी दिखाई। इससे गुस्साए आरोपी ने रात में शाहगंज पहुंचकर उस कमरे में प्रवेश किया,जहां उसकी पत्नी मौजूद थी। उसने खाना बनाने वाले छोटे गैस सिलेंडर से पहले पत्नी के सिर पर वार कर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने पर कमरे में मौजूद युवक और उसकी पत्नी की भी सिर पर वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article