37 C
Lucknow
Wednesday, May 27, 2026

पांच साल बाद भी नहीं मिला पंचायत सदस्य का मीटिंग भत्ता

Must read

 

फर्रुखाबाद।कायमगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत गौरखेड़ा में ग्राम पंचायत सदस्य को पांच वर्षों तक मीटिंग भत्ता न मिलने का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत सदस्य राजकमल पुत्र नेमसिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए न्याय की मांग की है।

राजकमल का कहना है कि वर्ष 2021 में हुए पंचायत चुनाव में उन्हें ग्राम पंचायत गौरखेड़ा की जनता ने सदस्य के रूप में चुना था। पंचायत सदस्य के रूप में कार्यकाल लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन आज तक उन्हें बैठक भत्ता नहीं दिया गया। उनका आरोप है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की और IGRS पोर्टल पर भी प्रार्थना पत्र भेजे, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत की बैठकों में नियमित भागीदारी के बावजूद उनका भुगतान लंबित रखा गया है। इससे पंचायत प्रतिनिधियों में नाराजगी बढ़ रही है। राजकमल ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उनका बकाया मीटिंग भत्ता जल्द दिलाया जाए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article