नवाबगंज: नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला रविवार शाम लगभग चार बजे घर पर अकेली सो रही थी। तभी उसी समय मोहल्ले का ही एक युवक महिला के घर में घुस गया। युवक ने महिला को अकेले सोता देख महिला के ब्लाउज के अंदर हाथ डालकर रखे पर्श को निकाल कर उसमें रखे 3000 रुपये ले गया। शाम जब महिला का पति घर आया तब महिला ने घटना की जानकारी दी। महिला का पति युवक के घर शिकायत करने गया। जिस पर युवक गालीगलौज करने लगा। गालीगलौज का विरोध करने पर युवक ने महिला के पति को लाठी डंडे से मारपीट कर दी। मारपीट में महिला का पति चोटिल हो गया। थाना पुलिस को महिला के पति ने नामजद युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही का भरोसा दिया।
घर में घुसे युवक ने महिला के पर्स से चुराए 3000 रुपये


