30 C
Lucknow
Sunday, July 19, 2026

संगठन विस्तार को लेकर जुटे कुर्मी क्षत्रिय समाज के पदाधिकारी, एकजुटता पर दिया जोर

Must read

– अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की बैठक, सामाजिक और संगठनात्मक मजबूती पर बनी रणनीति

प्रशांत कटियार

फर्रुखाबाद। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक रविवार को फर्रुखाबाद में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, समाज की भागीदारी बढ़ाने और युवा शक्ति को जोड़ने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत सेंट्रल जेल चौराहे पर महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सी.एल. गंगवार, प्रदेश उपाध्यक्ष पटेल कैलाश उमराव, इटावा मंडल उपाध्यक्ष हरिशंकर पटेल, जिला महासचिव राजेश कुमार वर्मा, आईटी एवं सोशल मीडिया प्रभारी ई. सुधांशु योगाचार्य, महिला राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य स्नेहलता उमराव तथा चंद्रशेखर कटियार के भव्य स्वागत से हुई। अधिवक्ता बंटी कन्नौजिया, विनीत कटियार, मोनू कटियार, सुरजीत कटियार, सचिन कटियार समेत बड़ी संख्या में युवाओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर अतिथियों का अभिनंदन किया।

इसके बाद सभी पदाधिकारी आवास विकास स्थित मनकामेश्वर होटल पहुंचे, जहां आयोजित बैठक में जिला संगठन के विस्तार, नए सदस्यों को जोड़ने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की कार्ययोजना तैयार की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने महासभा के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए बताया कि अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का पहला अधिवेशन 29 दिसंबर 1894 को लखनऊ में राय साहब बाबू गेंदालाल जी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ था। उन्होंने कहा कि संगठन की ऐतिहासिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए समाज में शिक्षा, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक मजबूती पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

बैठक में समाज को नई ऊर्जा देने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अमूल्य गंगवार, महामंत्री जनार्दन गंगवार, पवन कटियार, अंकुर कटियार, प्रशांत कटियार, संदीप कन्नौजिया, सुरजीत कटियार, नरेंद्र सिंह गंगवार, आदित्य कटियार सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article