यूथ इंडिया संवाददाता
कायमगंज। गांव उलियापुर में देवर ने भाभी के ऊपर गर्म चाय का भगौंना फेंका दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस ने उसका इलाज व मेडिकल परीक्षण सीएचसी में कराया।
बुधवार को नगर से सटे उलियापुर निवासी सुमन को पुलिस घायलावस्था में इलाज व मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी लेकर आई। जहां इलाज के दौरान उसके पति रजनेश कश्यप ने बताया कि सुबह उसकी पत्नी चाय बना रही थी। तभी उसका छोटा भाई वहां पर आया और पत्नी के साथ गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपित भाई ने आपा खो दिया और गर्म चाय का भगौना उसकी पत्नी के ऊपर फेंक दिया।
जिसमें वह गंभीर रुप से झुलस गई। परिजनों ने बताया कि पहले भी आरोपित अपनी भाभी के सिर पर ईंट मारकर घायल कर चुका है। इधर डाक्टर सुमन को प्राथमिक इलाज के बाद उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
देवर ने भाभी के ऊपर फेंकी गर्म चाय, झुलसी
टेड़ीकोन पर हरे पेड़ों का कटान, प्रशासन को देख भागे लकड़ी माफिया
यूथ इंडिया संवाददाता
कायमगंज। टेड़ीकोन के समीप हरे पेड़ों के कटान के दौरान तहसील प्रशासन को देख लकड़ी माफिया भाग गए। एसडीएम के निर्देश पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। इससे हडकंप मच गया। तहसील प्रशासन की कार्रवाई देख हडकंप मच गया है।
क्षेत्र में लकड़ी माफिया हरे पेड़ों का कटान करने से बाज नहीं आ रहे है। लकड़ी माफियाओं ने पहले इनायतनगर में हरे आम के दर्जनों पेड़ काटे। इसके बाद सुल्तनापुर में भी रात के अंधेरे में भी हरे पेड़ काट दिए। यह कार्य होता रहा और वन विभाग सोता रहा। हा यह है बीते माह में हरे पेड़ों के कटान की संख्या बढ़ी है। बाद में वन विभाग के संज्ञान में पहुंचने पर मामूली जुर्माना लगाकर पल्ला झाड़ लिया जाता है। इससे उसकी कार्यशैली पर सवाल उठ रहे है। मंगलवार की रात फिर लकड़ी माफिया कायमगंज फर्रुखाबाद मार्ग स्थित टेड़ीकोन के समीप एक मंदिर के सामने हरे पेड़ों का कटान कर रहे थे लेकिन वन विभाग सोया था। तभी एसडीएम को सूचना मिली कि अवैध तरीके से पेड़ों का कटान हो रहा है। उन्होंने फौरन नायब तहसीलदार सृजन कुमार व नायब तहसीलदार मनीष वर्मा को टीम के साथ भेजा वही वन विभाग को भी मौके पर जाने को कहा। सबसे पहले तहसील प्रशासन पहुंचा। उसके बाद वन विभाग के रेंजर राजेश कुमार पहुंचे। जहां टीमों को देख लकड़ी काटने वाले भाग गए। टीम ने मौके पर कटे पेड़ देखे। वन विभाग ने उनकी नापजोख की। नायब तहसीलदार ने जांच की। एसडीएम ने बताया कि हरे पेड़ों का कटान करने वाले किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएगे। दोषियों के जुर्माना के अलावा कार्रवाई होगी।
बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए प्रशासन ने तीसरी बार भेजी 2750 राशन किट की डिमांड
यूथ इंडिया संवाददाता
अमृतपुर /फर्रुखाबाद। गंगा व रामगंगा नदी में लगातार पानी छोड़े जाने के कारण नदियां उफान पर दिखाई दे रही है। जिसके कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। आज फिर गंगा नदी में नरौरा बांध से 62189 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
जिसके कारण गंगा नदी का जलस्तर 136.75 मीटर से घटकर 136.70 पहुंच गया जिससे बाढ़ पीडि़तों ने राहत की सांस ली। रामगंगा में खो बैराज से 7753 हरेली बांध से 249 रामनगर बांध से 1304 टोटल 9306 कि उसे पानी छोड़ा गया रामगंगा का जलस्तर 135.25 से घटकर 135.20 पहुंच गया रामगंगा नदी के जलस्तर में भी 5 सेंटीमीटर की गिरावट देखी जा रही है।
प्रशासन बाढ़ पीडि़तों के साथ हर संभव खड़ा दिखाई दे रहा है जिसको लेकर उप जिला अधिकारी अतुल कुमार सिंह के द्वारा तीसरी बार 2750 राहत किट की डिमांड भेजी गई है जिसके आते ही संभावित 18 गांव में बाढ़ पीडि़तों को राशन वितरण किया जाएगा तथा अपर जिला अधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति के द्वारा रामपुर जोगराजपुर में पहुंचकर देखा गया था कि जोगेंद्र पुत्र झब्बू शीला पत्नी रामऔतार की झोपड़ी बाढ़ के पानी में गिर गई है जिसको देखते हुए तहसीलदार कर्मवीर सिंह के द्वारा के द्वारा दैवीय आपदा के तहत सहायता राशि पीडि़तों के खाते में भेजी जा रही है। तथा एसडीएम अतुल कुमार व तहसीलदार कर्मवीर सिंह के द्वारा इमादपुर सोमवंशी, चित्रकूट कुडऱी सारंगपुर, बमियारी आदि गांव का निरीक्षण भी किया गया तथा हर संभव मदद देने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया। बाढं की संभानाये अभी बनी हुई हैं। इसके चलते प्रशासन अलर्ट मोड पर है। भले ही जल स्तर पर गिरावट देखी गयी लेकिन किसी भी समय यह बढ़ भी सकता है।
सीपी विद्या निकेतन में हुआ मानाभिषेक कार्यक्रम, विद्यार्थियों को दी जिम्मेदारी
यूथ इंडिया संवाददाता
कायमगंज। नगर के सीपी विद्या निकेतन में मानाभिषेक कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबंधक सत्यप्रकाश अग्रवाल, निदेशक डा. मिथलेश अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में वरिष्ठम छात्र, छात्राओं को विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी दी और बैच प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में हैड व्याय, हैड गर्ल, स्पोर्टस कप्टन, स्कूल प्रोक्टर्स को भी बैज प्रदान किए गए। इस दौरान सभी कक्षाओं के मानीटर व वालिन्टियर को बैज प्रदान किए गए। जिम्मेदारी पाने वाले छात्र छात्राओं को पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान प्रबंध समिति ने जिम्मेदारी पाने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने जूनियर्स को आगे आकर नेतृत्व क्षमता का विकास करने के लिए उत्साहित किया।
इससे पूर्व स्वागत भाषण प्रधानाचार्य आरके बाजपेई ने किया। घन्यवाद ज्ञापित उप प्रधानाचार्य दीपक जैना ने किया। इस मौके पर हिंदी मीडियम प्रधानाचार्य योगेश चंद्र तिवारी, एसके बाजपेई, गोबिंद गुप्ता, अनुज गंगवार, पंकज शुक्ला, सऊद खां, निर्मला चैहान, प्रदीप शाक्य, नीलम त्रिवेदी, रचना पुरवार, सुधीर प्रताप, विनय प्रताप, रिषम द्विवेदी, विपिन दुबे, अजय सैनी, पल्लवी मिश्रा आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विधायक नागेंद्र सिंह ने सलमान खुर्शीद के बयान पर जताई नराजगी, कहा देशद्रोह का मुकदमा चलाना चाहिए
यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद के हालिया बयान पर भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। राठौर ने सोशल मीडिया पर खुर्शीद के बयान को लेकर अपने गुस्से का इज़हार करते हुए कहा कि ऐसे व्यक्तियों पर धिक्कार है। उन्होंने यह भी कहा कि सलमान खुर्शीद के बयान के मद्देनजर देशद्रोह का मुकदमा चलाना चाहिए।
राठौर के अनुसार, खुर्शीद का बयान राष्ट्र की एकता और अखंडता के खिलाफ है, और इससे देश की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान देने वाले नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की संवेदनशील मुद्दों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से पहले सोचे।
यह बयान राजनीतिक चर्चाओं का नया विषय बन गया है और कई लोगों द्वारा इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त की जा रही है। इस मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा के बीच बहस और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
राजेपुर ब्लॉक प्रमुख पल्लभ सोमवंशी ने बाढग़्रस्त इलाकों में बांटी राहत सामग्री
यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। राजेपुर ब्लॉक प्रमुख पल्लभ सोमवंशी ने अपने पिता एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यपाल सिंह के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और जरूरतमंद पीडि़तों को राहत सामग्री वितरित की। बाढ़ की वजह से प्रभावित क्षेत्रों में उन्होंने पीडि़त परिवारों की स्थिति का जायजा लिया और उनकी मदद के लिए तत्पर रहे।
इस अवसर पर पल्लभ सोमवंशी ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता करना हमारा कर्तव्य है और हम हर संभव प्रयास करेंगे कि सभी जरूरतमंदों को समय पर मदद मिल सके। उन्होंने अपने पिता सत्यपाल सिंह के साथ मिलकर पीडि़तों को खाद्य सामग्री, दवाइयां और अन्य आवश्यक वस्तुएं वितरित कीं।
सत्यपाल सिंह ने भी इस मौके पर कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हमेशा जनता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं और इस विपत्ति के समय में भी हम सभी को मिलकर एकजुटता के साथ इस संकट का सामना करना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बाढ़ से प्रभावित हर व्यक्ति को मदद पहुंचाई जाएगी और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
राहत सामग्री वितरण के दौरान स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस कार्य में सहयोग किया। पीडि़त लोगों ने इस मदद के लिए पल्लभ सोमवंशी और सत्यपाल सिंह का आभार व्यक्त किया।







