यूथ इंडिया संवाददाता
शमशाबाद, फर्रुखाबाद। ग्रामीण क्षेत्रों में बरसात और उसके बाद होने वाली धूप की उमस के चलते संक्रामक रोग पैर पसार रहे है। साफ-सफाई ना होना ऐसे में जले पर नमक छिडक़ने का काम कररही है।
शमशाबाद क्षेत्र में समय-समय पर हो रही बारिश के बावजूद भी भीषण गर्मी में कोई कमी नहीं लोग भीषण गर्मी से बेहाल है और गर्मी तथा संक्रामक बीमारियो से जूझ रहा है बुधवार को भी अच्छी खासी बारिश हुई वहीं गुरुवार को शाम अच्छी बारिश हुई मौसम सुहावना हुआ तो आम जनमानस तथा पशु पक्षियों ने राहत की सांस ली आसमान खुला धूप निकली तो लोगो को एक बार फिर भीषण गर्मी का सितम सताने लगा। बताते सुबह के करीब की भगवान इंद्र देव की मेहरबानियां हुई झमाझम पानी बरसा बरसात के चलते जो जहा था बही ठिठक गया हालाकि सुबह के वक्त आम लोगों का घरों से बाहर आना-जाना होता और जब पानी बंद हुआ तो मोहल्ले की गलियों में गंदगी का साम्राज्य हो गया मजबूरन लोग गलियों से पैंट पकडक़र निकलते हुए देखे गए लोगो को अफसोस भगवान इंद्र देव की मेहरबानियो की बारिश होने के बावजूद भी भीषण गर्मी के तेवरों में कोई कमी नजर नहीं हर कोई बेहाल देखा गया भीषण गर्मी का आलम यह है।
सुबह के बाद जब दिन शुरू होता है तो सर का पसीना पैरों तक आ जाता ऐसे हालातो में सबसे ज्यादा उन लोगों का हाल बुरा हो जाता जो सिर्फ मेहनत मजदूरी के सहारे अपने घर परिवार की रोजी रोटी चलते सुबह मजदूरी पर निकलते हैं तो दिन चढ़ते चढ़ते भीषण गर्मी का ग्राफ बढ़ जाता भीषण गर्मी के चलते गरीब मजदूर किसानों को मेहनत मजदूरी करना भी दुश्वार हो जाता बाजार में मजदूरी खोजने वाले लोगों का भी भीषण गर्मी से हाल- बेहाल है।
बताते है भीषण गर्मी में हर कोई काम से बचना चाहता और जिसे घर परिवार की रोजी रोटी चलानी उसे काम नही मिलता मौसम के उतार-चढ़ाव और समय-समय पर बारिश होने के बावजूद भी गर्मी के तेवरों में कोई बदलाव नहीं आ रहा।
वर्तमान में संक्रामक बीमारियों का जोर देखा जा रहाग्रामीण क्षेत्रों में संक्रामक बीमारियों से लोग जूझ रहे उन्हें या तो कस्बे के प्राइवेट अस्पतालों में देखा जा रहा या फिर या सरकारी अस्पतालों में उपचार और दवाइयां के लिए लाइन लगाते हुए देखा गया शुक्रवार को नगर में स्थित सी एच सी शमसाबाद जहा संक्रामक बीमारियों के शिकार मरीजों की भीड़ देखी गइ।
ग्रामीण इलाकों मे सफाई ना होने से पनप रहे संक्रामक रोग, बेखबर जिम्मेदार
गजब कारनामा बीमार मां को नहीं मिला स्टेचर तो बुला ली पुलिस
यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। प्रदेश में सरकार के द्वारा स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने के लिए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के द्वारा निरीक्षण कार्रवाई की जा रही है इसके उपरांत भी स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने का नाम नहीं ले रही है।
वही मामला जनपद फर्रुखाबाद के आवास विकास स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल का है जहां पर बीमार मां को इलाज के लिए लाए पुत्र को जब स्ट्रेचर नहीं मिला तो घंटा इधर-उधर भटकता रहा। थक हारकर 112 नंबर पर फोन कर दिया। मौके पर पहुंची 112 डायल के ओपन रक्षक गंभीर सिंह के द्वारा स्टेटस दिलवाया गया तब जाकर पुत्र अपनी बीमार मां को लेकर इमरजेंसी में पहुंचा। कुलदीप पुत्र जगतपाल निवासी हरसिंहपुर गहलवार थाना अमृतपुर ने बताया की उसके पिता जगतपाल को बंदरों ने छत से डाल दिया था जिससे उनकी मौत हो गई। जिससे मन को सदमा बैठ गया कभी बीपी लो कभी हाई हो जाता है। जिसको लेकर वह अस्पताल पहुंचा था। इस बात को लेकर आप जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं जब मरीज को स्ट्रेचर मिलने में इतनी समस्याएं झेलनी पड़ रही है तो दवा लेने में क्या होता होगा। जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था अब बदले नजर आ रही है। पीडि़त युवक को स्ट्रेचर दिलवाकर पुलिस वापस लौट गयी।
डीएम ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के दिये निर्देश
यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रूखाबाद। जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में 13 से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी तैयारियां 11 अगस्त तक पूरी कर ली जाएं। ग्रामीण क्षेत्रों में सभी खंड विकास अधिकारी ब्लॉकवार माइक्रो प्लान तैयार कर डी.सी. एन.आर.एल.एम. को सौंपें, जबकि शहरी क्षेत्रों में सभी अधिशासी अधिकारी माइक्रो प्लान तैयार करें। झंडे समय पर वितरित किए जाएं और सभी घरों पर झंडे लगाए जाएं।
इस अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 4,41,442 झंडे डी.सी. एन.आर.एल.एम. द्वारा और शहरी क्षेत्रों में 35,000 झंडे पी.ओ. डूडा द्वारा वितरित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी कार्यालयाध्यक्ष अपने कार्यालयों पर झंडा लगाना सुनिश्चित करेंगे। विकास खंड स्तर पर समितियां बनाकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और जनप्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा। साथ ही, 09 अगस्त को काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ पर शताब्दी समारोह के आयोजन के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
खेत में धान की फसल को पानी लगा रहे किसान को सर्प ने डंसा
बेहोशी हालत में परिजनों ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
यूथ इंडिया संवाददाता
अमृतपुर, फर्रुखाबाद। थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव सलेमपुर के मजरा परसपुर निवासी सुरेश पुत्र शिवचरन को खेत पर पानी लगाते समय खेत पर सर्प ने ड़स लिया जिससे युवक की हालत बिगड़ गई। बेहोशी हालत में परिजनों ने किसान को भाई ने जिला अस्पताल राम मनोहर लोहिया में भर्ती कराया जहां पर युवक का इलाज जारी है।
आचार्य ओम प्रकाश कंचन जी को जयंती पर याद कर दी गई श्रद्धांजलि
यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। संस्कार भारती फर्रुखाबाद के पितामाह, कला, संगीत और संस्कृति की त्रिवेणी परम पूज्य आचार्य ओम प्रकाश कंचन जी को उनकी जयंती पर भावपूर्ण नमन किया गया। इस अवसर पर संस्कार भारती के सदस्यों और स्थानीय कलाकारों ने उनकी याद में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए।
आचार्य ओम प्रकाश कंचन जी का जीवन कला, संगीत, और संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। उनकी अविस्मरणीय सेवा और योगदान के कारण उन्हें फर्रुखाबाद के सांस्कृतिक धरोहर के रूप में माना जाता है। उनके शिष्यों और अनुयायियों ने उनकी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके आदर्शों और शिक्षाओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
संस्कार भारती के वरिष्ठ सदस्यों ने इस अवसर पर कहा, आचार्य ओम प्रकाश कंचन जी ने अपने जीवन में कला और संगीत के माध्यम से समाज को जो दिशा दी है, वह अतुलनीय है। उनकी स्मृति हमें सदैव प्रेरित करती रहेगी।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने आचार्य जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर सम्पन्न
यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। मंगलवार को माँ शीतला देवी मंदिर बढ़पंर के परिसर में आयुष विभाग चिकत्सालय आजाद भवन नुन्हाई के बैनर तले नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर क आयोजन किया गया। जिसमें कुल १०९ लोगों ने परिक्षण कराया जिन्हें दवाईयां भी वितरित की गई।
इस शिकिर में चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने सभी रोगियों का स्वास्थ परीक्षण किया और नि:शुल्क दवा उपलब्ध करायी। उन्होने सभी रोगियो नियमित साफ-सफाई से रहने की सलाह दी।
इस इस मौके पर मंदिर के सचिव सचिन कटियार, कोषाध्यक्ष अंकुर कटियार, सदस्य अभय कटियार कर्मचारी शिवम सहित तमाम लोग मौजूद रहे। शिविर में ५३ महिलाओं व ३६ पुरूषों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सक ने कहा कि दवा से ज्यादा परहेज असर कारी होता है। सचिव सचिन कटियार ने बताया कि प्रति मंगलवार को शिवर लगा करेगा।






