40.2 C
Lucknow
Sunday, June 14, 2026

जनकल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, विधायक नागेंद्र सिंह राठौड़ ने फीता काटकर किया उद्घाटन

Must read

मोहम्मदाबाद। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ’12 साल बेमिसाल’ अभियान के अंतर्गत मोहम्मदाबाद ब्लॉक परिसर में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ शनिवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौड़ ने फीता काटकर किया।

यह जनकल्याण शिविर 14 जून से 16 जून तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें आमजन को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

उद्घाटन अवसर पर विधायक नागेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं संचालित की हैं। जनकल्याण शिविरों का उद्देश्य इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

कार्यक्रम में नोडल अधिकारी विनय चौहान एवं समीर शुक्ला ने शिविर की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। वहीं जिला मंत्री शिवमोहन सिंह गौर ने संयोजक के रूप में कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय किया।

इस अवसर पर दक्षिणी मोहम्मदाबाद मंडल अध्यक्ष शैलेश मिश्रा, उत्तरी मंडल अध्यक्ष राम प्रकाश राठौड़, नीम करोली मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही स्वास्थ्य मेले में चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं आवश्यक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। आयोजन समिति द्वारा सभी आगंतुकों का स्वागत किया गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article