27 C
Lucknow
Saturday, October 10, 2026

जौनपुर दूल्हा हत्याकांड: 1 लाख के इनामी आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Must read

जौनपुर के चर्चित दूल्हा हत्याकांड में वांछित और एक लाख रुपये के इनामी मुख्य आरोपी रवि यादव को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। यह कार्रवाई देर रात खेतासराय थाना क्षेत्र के रानीमऊ मोड़ के पास की गई, जहां पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को रोकने की कोशिश की।

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि रवि यादव इलाके में छिपा हुआ है। जैसे ही टीम मौके पर पहुंची, आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें रवि यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम भी बाल-बाल बची। लाइन बाजार थाना प्रभारी केके सिंह के बाएं हाथ में गोली लगी, जबकि एसओजी और अन्य पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोलियां लगीं, जिससे उनकी जान सुरक्षित रही। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और कई स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article