कोलकाता।सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्र नाथ रथ की पश्चिम बंगाल के मध्यमग्राम इलाके में गोली मारकर हत्या किए जाने से राज्य की राजनीति में भारी सनसनी फैल गई है। घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, चंद्र नाथ रथ पर अज्ञात हमलावरों ने उस समय ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जब वह मध्यमग्राम क्षेत्र में मौजूद थे। गोली लगने के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
भाजपा नेताओं ने इस हत्या को सुनियोजित साजिश बताते हुए राज्य सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला है।


