41.6 C
Lucknow
Saturday, June 6, 2026

कच्चे मकान की दीवार गिरने से मा-बेटी की मौत, 8 साल का बच्चा गंभीर घायल

Must read

अमेठी: अमेठी (Amethi) जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कच्चे मकान (mud house) की दीवार गिरने से महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई है, वहीं 8 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मां-बेटी की लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

खबरों के मुताबिक, घटना जामो थाना क्षेत्र के घाटमपुर के पूरे परमेश्वरी गांव की है। जहां बीती रात एक परिवार अपने कच्चे मकान में सो रहा था। इसी दौरान मकान की दीवार भराभराकर अचानक गिर गई। मलबे में दबकर मां-बेटी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी लगते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल मलबे को हटाकर तीनों को लेकर अस्पताल पहुंचे।

इस दौरान डॉक्टरों ने जांच कर मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय कमलेश कुमारी औऱ 7 साल की बेटी के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल बच्चे का इलाज जारी है। वहीं घटना के पीछे के कारण रुक-रुककर हो रही बारिश को बताया जा रहा है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article