लखनऊ
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत तीन दिवसीय प्रवास पर लखनऊ पहुंचे हैं। वह निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में पूर्वी क्षेत्र के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हो रहे हैं। आधिकारिक रूप से यह दौरा संगठनात्मक कार्यक्रम का हिस्सा है, लेकिन इसे यूपी की सियासत और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
इस दौरान भागवत संघ के शताब्दी वर्ष अभियानों, शाखा विस्तार और गृह संपर्क अभियान की समीक्षा करेंगे। सूत्रों के अनुसार, वह संघ पदाधिकारियों के साथ अहम बैठकें भी कर सकते हैं और भाजपा व सरकार के कामकाज पर भी चर्चा संभव है।


