नवाबगंज: थाना क्षेत्र के गांव त्योरी इस्माइलपुर निवासी जयप्रकाश दुबे का गांव डुढियापुर निवासी का रामसरन यादव से जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। जयप्रकाश ने गांव डुढीयापुर स्थित अपने खेत में धान की फसल उगाई थी। सोमवार सुबह लगभग पांच बजे उक्त लोगों ने जयप्रकाश के खेत में खड़ी धान की फसल काट ली। जिसकी जानकारी होने पर जयप्रकाश की रिश्तेदार भांजी लक्ष्मी तिवारी पुत्री संजीव तिवारी खेत पर गई। खेत मौजूद उक्त लोग लक्ष्मी तिवारी को गालीगलौज कर मारपीट करने पर आमादा हो गए। और मौके से भगा दिया। जयप्रकाश का कहना है कि उक्त मामले में न्यायालय स्थगन आदेश यथास्थिति बनाए रखने हेतु दिया गया था। उसके बाबजूद उक्त लोगों ने खेत में खड़ी धान की फसल काट ली। थाना पुलिस ने जयप्रकाश दुबे की तहरीर गांव डुढियापुर निवासी रामरतन यादव, श्यामवीर, अशोक और पंकज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।


