35 C
Lucknow
Sunday, May 24, 2026

सार्वजनिक स्थानों पर पशु बलि की अनुमति नहीं: योगी

Must read

 

नमाज को लेकर स्पष्ट गाइडलाइन जारी

लखनऊ
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी गंगा दशहरा और बकरीद पर्व को देखते हुए कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने साफ कहा कि पर्वों के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी धार्मिक गतिविधियाँ निर्धारित नियमों के भीतर ही संपन्न होंगी।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से बकरीद को लेकर निर्देश देते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर पशु बलि की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कुर्बानी केवल पूर्व निर्धारित और चिह्नित स्थलों पर ही की जाएगी। इसके साथ ही प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर पूर्ण रोक रहेगी। किसी भी नई परंपरा को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा और सभी जिलों में कुर्बानी के बाद साफ-सफाई और अपशिष्ट निस्तारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी।

इसी तरह नमाज को लेकर भी मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने निर्देश दिया कि नमाज केवल परंपरागत और निर्धारित स्थलों पर ही अदा की जाएगी। सड़क या सार्वजनिक मार्गों को अवरुद्ध कर नमाज पढ़ने की अनुमति किसी भी स्थिति में नहीं दी जाएगी। प्रशासन को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि धार्मिक आयोजनों के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि संवेदनशील जिलों में विशेष निगरानी रखी जाए, पीस कमेटियों के साथ लगातार संवाद बना रहे और किसी भी प्रकार की अफवाह या अराजकता फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सभी त्योहार शांति, सौहार्द और नियमों के पालन के साथ संपन्न कराए जाएं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article