29 C
Lucknow
Thursday, April 30, 2026

मेधावी छात्राओं का सम्मान सरदार पटेल बौद्धिक विचार मंच ने बढ़ाया बेटियों का मान

Must read

दस-दस हजार की चेक देकर किया उत्साहवर्धन

लखनऊ

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटियों को सम्मानित करने की सराहनीय पहल करते हुए सरदार पटेल बौद्धिक विचार मंच ने एक बार फिर समाज के सामने प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। मंच के संस्थापक संरक्षक अरुण कुमार सिन्हा (सेवानिवृत्त आईएएस) एवं अध्यक्ष डॉ. क्षेत्रपाल गंगवार (पूर्व अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज) के नेतृत्व में यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 में प्रदेश स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राओं को आर्थिक प्रोत्साहन देने की घोषणा की गई।

माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा घोषित हाईस्कूल परीक्षा-2026 में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कु. किशिश वर्मा जनपद सीतापुर एवं कु. अंशिका वर्मा जनपद बाराबंकी द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली कु. अदिति सिंह बाराबंकी तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली कु. परी वर्मा बाराबंकी को सम्मानित किया गया। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने वाली कु. शिखा वर्मा सीतापुर को भी मंच द्वारा विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया।

मंच के कार्यवाहक अध्यक्ष बी.आर. वर्मा (सेवानिवृत्त डीआईजी, जेल) ने जानकारी देते हुए बताया कि इन सभी मेधावी छात्राओं को आशीर्वाद स्वरूप दस -दस हजार की धनराशि चेक के माध्यम से प्रेषित कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य को संवारने में सहायक होगी, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंच द्वारा किया गया यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।

शिक्षा जगत और समाज के विभिन्न वर्गों ने इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कदम निश्चित रूप से प्रदेश में शिक्षा के स्तर को ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article